खलीलाबाद: शनिचरा बाजार निवासी ने दुकान में चोरी के मामले में कार्रवाई न होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
शनिचरा बाजार निवासी दुकानदार भगवान दास ने दुकान में हुई चोरी की घटनाओं में कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद धनघटा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। दुकान में लगे सीसीटीवी में कथित चोर कैद हुए हैं, लेकिन फुटेज देने के बाद भी न मुकदमा दर्ज हुआ और न ही चोरी गया सामान बरामद किया गया।