सेन्हा: पारही गांव में विधिक जागरूकता अभियान, नशाखोरी, डायन प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक।
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र की भड़गांव पंचायत अंतर्गत पारही गांव में बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के संयुक्त निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा, लोहरदगा द्वारा विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा तथा सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया।