टीकमगढ़: रिटायर्ड एएसआई ने पार्षद को थाने में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कारी निवासी पार्षद ने एसपी कार्यालय में आवेदन दिया है। ग्राम कारी में दो पक्षों में परिवारिक विवाद हुआ था। सुलह कराने के लिए कारी वार्ड क्रमांक 4 अजीम को थाने बुलाया गया था। इस दौरान रिटायर्ड एएसआई शेख लतीफ के द्वारा पार्षद के साथ गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।