टीकमगढ़: प्रदेश की BJP सरकार के 1 साल पूरा होने पर शहर के उत्सव भवन में आयोजित प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया उद्घाटन
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का 1 साल पूरा होने पर शुक्रवार को विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। टीकमगढ़ शहर के उत्सव भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का कलेक्टर अवधेश शर्मा और सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने रिबन काट कर शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी तीन दिन तक लगी रहेगी।