अशोक नगर: अशोकनगर में पटवारियों का 7 दिन का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 जुलाई से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे
अशोकनगर में मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने बुधवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों के जल्द निराकरण की मांग की है। संघ ने कैडर रिव्यू लागू करने, पदोन्नति, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा, जज प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल करने, लंबित मानदेय भुगतान और नियम विरुद्ध किए गए तवादले निरस्त करने की मांग उठाई है।