बछवारा: बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला पहुंचे बछवाड़ा प्रखंड, आम लोगों की समस्याओं से हुए अवगत
बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला कई अधिकारियों के साथ बछवारा प्रखंड पहुंचे।जहां कार्यालय निरीक्षण के बाद जनता दरबार लगाकर आम लोगों से भी बातचीत किया। जिला पदाधिकारी सोमवार को दिन के ग्यारह बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंचे कार्यालय निरीक्षण के बाद आम लोगों से बातचीत किया।जिस दौरान बाढ़ पीड़ित लोगों ने समस्या सुनाई और स्थानीय अधिकारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।