टीकमगढ़: 6 साल से 'OD' पर शिक्षक! सिस्टम पर उठे सवाल, बड़ागांव खुर्द में प्राचार्य की शिकायत बेअसर, अब तक नहीं हुई कार्रवाई
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव खुर्द स्थित शासकीय माध्यमिक शाला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षक महेंद्र रावत पिछले करीब 6 साल से (OD)' पर हैं। इस मामले को लेकर प्राचार्य प्रदीप कुमार पाठक ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।