अनूपपुर: चचाई पुलिस ने 4 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना चचाई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 4 गिरफ्तारी वारंटियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने विनोद वर्से, शंकर सोंधिया, शुभम चुहटेल और कुन्नू वर्मा को चचाई एवं केल्हौरी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम मार्गदर्शन में की गई है ।