Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

Bhagalpur, Bihar | Jul 24, 2026

MORE NEWS

श्री प्रसून कुमार प्रभात, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भागलपुर के द्वारा मत्स्य विभाग से संबंधित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए:-

श्री प्रसून कुमार प्रभात, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भागलपुर के द्वारा मत्स्य विभाग से संबंधित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए:-

Bhagalpur, Bihar | Jul 24, 2026

भागलपुर दिनांक: 23 जुलाई, 2026, आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2026 के सफल, गरिमामय एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। गत वर्ष की कार्यवाही एवं व्यवस्थाओं को आधार बनाते हुए इस वर्ष की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। Proceeding 15 augu 2025.pdf

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल, परेड व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है, अतः सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित हों। समारोह स्थल पर आम नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों की सुविधा तथा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में परेड के सुचारु आयोजन, पूर्वाभ्यास की समयबद्ध शुरुआत, विभिन्न स्थलों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण, विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया। Proceeding 15 augu 2025.pdf

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि समारोह गरिमामय, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर दिनांक: 23 जुलाई, 2026, आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2026 के सफल, गरिमामय एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। गत वर्ष की कार्यवाही एवं व्यवस्थाओं को आधार बनाते हुए इस वर्ष की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। Proceeding 15 augu 2025.pdf बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल, परेड व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है, अतः सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित हों। समारोह स्थल पर आम नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों की सुविधा तथा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बैठक में परेड के सुचारु आयोजन, पूर्वाभ्यास की समयबद्ध शुरुआत, विभिन्न स्थलों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण, विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया। Proceeding 15 augu 2025.pdf जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि समारोह गरिमामय, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 23, 2026

भागलपुर दिनांक: 23/07/2026, श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी, भागलपुर ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की पूरी टीम के साथ मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दांडी बिलारी, एयरपोर्ट क्षेत्र, किशनगढ़, तिलकपुर, महाराजा पंडाल तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के आगमन एवं आवागमन के मार्गों का जायजा लेते हुए पैदल पथ, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन निकासी मार्गों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए सभी मार्गों को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बैरिकेडिंग एवं दिशा-सूचक संकेतक लगाए जाएँ।

दांडी बिलारी एवं एयरपोर्ट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही, वाहन पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया गया।

किशनगढ़ एवं तिलकपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी ने विश्राम स्थलों, पेयजल, अस्थायी शौचालयों, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, कचरा निष्पादन एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी मूलभूत सुविधाएँ मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण रूप से कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रहें तथा नियमित सफाई एवं सैनिटेशन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महाराजा पंडाल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के ठहराव, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन उपकरण, आपदा प्रबंधन व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पंडाल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन तथा सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएँ।

नमामि गंगे घाट पर जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ/आपदा प्रबंधन टीम की तैनाती, जल पुलिस, चेंजिंग रूम, पेयजल, चिकित्सा सहायता केन्द्र तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम करने हेतु सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा घाटों पर सतत निगरानी रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला राज्य का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है तथा लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करे। साथ ही सभी अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने एवं किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन, नगर निगम, पथ निर्माण, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, पर्यटन, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर दिनांक: 23/07/2026, श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी, भागलपुर ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की पूरी टीम के साथ मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दांडी बिलारी, एयरपोर्ट क्षेत्र, किशनगढ़, तिलकपुर, महाराजा पंडाल तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के आगमन एवं आवागमन के मार्गों का जायजा लेते हुए पैदल पथ, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन निकासी मार्गों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए सभी मार्गों को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बैरिकेडिंग एवं दिशा-सूचक संकेतक लगाए जाएँ। दांडी बिलारी एवं एयरपोर्ट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही, वाहन पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया गया। किशनगढ़ एवं तिलकपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी ने विश्राम स्थलों, पेयजल, अस्थायी शौचालयों, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, कचरा निष्पादन एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी मूलभूत सुविधाएँ मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण रूप से कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रहें तथा नियमित सफाई एवं सैनिटेशन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महाराजा पंडाल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के ठहराव, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन उपकरण, आपदा प्रबंधन व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पंडाल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन तथा सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। नमामि गंगे घाट पर जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ/आपदा प्रबंधन टीम की तैनाती, जल पुलिस, चेंजिंग रूम, पेयजल, चिकित्सा सहायता केन्द्र तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम करने हेतु सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा घाटों पर सतत निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला राज्य का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है तथा लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करे। साथ ही सभी अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने एवं किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन, नगर निगम, पथ निर्माण, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, पर्यटन, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 23, 2026

भागलपुर दिनांक: 23/07/2026, कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित यह समाचार कि “अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियां आधी-अधूरी हैं तथा अधिकारियों को उद्घाटन के बाद भी व्यवस्थाओं का जायजा लेना पड़ेगा” तथ्यात्मक रूप से भ्रामक एवं वास्तविक स्थिति के विपरीत है।

जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की नियमित एवं सतत समीक्षा जिलाधिकारी, वरीय प्रशासनिक अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के माध्यम से की जा रही है। सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं तथा अधिकांश आवश्यक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अंतिम चरण में हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है।

यह कहना कि तैयारियां “आधी-अधूरी” हैं अथवा उद्घाटन के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता पड़ेगी, पूर्णतः निराधार एवं तथ्यों से परे है। जिला प्रशासन सभी तैयारियां समयबद्ध एवं मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी।

अतः आमजन एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक समाचारों पर विश्वास न करें तथा केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर दिनांक: 23/07/2026, कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित यह समाचार कि “अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियां आधी-अधूरी हैं तथा अधिकारियों को उद्घाटन के बाद भी व्यवस्थाओं का जायजा लेना पड़ेगा” तथ्यात्मक रूप से भ्रामक एवं वास्तविक स्थिति के विपरीत है। जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की नियमित एवं सतत समीक्षा जिलाधिकारी, वरीय प्रशासनिक अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के माध्यम से की जा रही है। सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं तथा अधिकांश आवश्यक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। यह कहना कि तैयारियां “आधी-अधूरी” हैं अथवा उद्घाटन के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता पड़ेगी, पूर्णतः निराधार एवं तथ्यों से परे है। जिला प्रशासन सभी तैयारियां समयबद्ध एवं मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी। अतः आमजन एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक समाचारों पर विश्वास न करें तथा केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 23, 2026