चायल: नेवादा में आयोजित सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर में 235 मरीजों का पंजीकरण, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
कौशांबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नेवादा ब्लॉक परिसर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 235 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समेत रही!