खरीक: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, खरीक के छोटी अठगामा में सनसनी
खरीक थाना क्षेत्र के छोटी अठगामा गांव में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका ज्योति कुमारी (22) के मायका पक्ष ने पति आशीष शर्मा समेत पांच ससुराल वालों पर जहर खिलाकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।