इमामगंज: इमामगंज वन नर्सरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
Imamganj, Gaya | Aug 4, 2026 इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी में सोमवार को करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नेहूटा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलेश सिंह के रूप में हुई है।ग्रामीणों के अनुसार कमलेश सिंह पिछले कई वर्षों से वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत थे। सोमवार को वह नर्सरी में लगे पौधों की सिंचाई कर रहे थे