बक्सर: ठठेरी बाजार में महिला से ₹2.5 लाख की चेन झपटी, बाइक सवार फरार
Buxar, Buxar | Apr 10, 2026 शहर के ठठेरी बाजार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने टाउन थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नमक गोला निवासी डॉ अजय कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे वह अपनी पत्नी के साथ ठठेरी बाजार मस्जिद के पास से गुजर रहे थे।