थरथरी: बाइक लूटकांड का फरार आरोपी STF की मदद से इस्लामपुर के पंचलोवा से गिरफ्तार
चंडी थाना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल फरार अभियुक्त को इस्लामपुर थाना क्षेत्र से एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पंचलोवा गांव निवासी विजेंद्र प्रसाद के पुत्र रवि गोप उर्फ रवि कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर चंडी थाना क्षेत्र में बाइक व अन्य सामान लूटने का आरोप है। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने