कोटकासिम: अलवर: कोटकासिम में आंधी-तूफान से मौसम बदला, बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित
Kotkasim, Alwar | May 28, 2026 कोटकासिम क्षेत्र में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ ओले गिरे और बारिश हुई। तेज हवा के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी में कई झोपड़ियां और टीन-टप्पर उड़ गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। आसमान में काले बादल छा गए।