बसंतपुर: एसएसबी सिमरी घाट बीओपी के जवानों ने 432 लीटर नेपाली शराब के साथ एक नाव जब्त की
एसएसबी 45 वी बटालियन के सिमरी घाट बीओपी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे नाका अभियान के दौरान 432 लीटर नेपाली शराब एवं एक नाव बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. जानकारी अनुसार शनिवार को सिमरीघाट बीओपी के जवानों ने पूर्वी कोसी तटबंध के 24.75 किमी स्पर एवं बॉर्डर पिलर संख्या 221 के निकट नाका लगाकर सतर्क न