प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ बस स्टैंड के शौचालय का गड्ढा खोदकर भूली नगर परिषद, बदबू से लोग परेशान
बस स्टैंड स्थित शौचालय के पास नगर परिषद द्वारा खोदा गया गड्ढा अब आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शौचालय से निकलने वाला मूत्र खुले गड्ढे में जमा हो रहा है, जिससे आसपास भयंकर बदबू फैल रही है। तेज गर्मी के चलते स्थिति और गंभीर हो गई है तथा राहगीरों और दुकानदारों का वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद ने गड्ढा खोदने