शाहपुर: बरेठा घाट के पास छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव कराकर लौट रही होमगार्ड व पुलिसकर्मियों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, पलटी बस
Shahpur, Betul | Apr 20, 2024 शाहपुर तहसील बरेठा घाट के पास शनिवार सुबह छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव कराकर लौट रही होमगार्ड व पुलिसकर्मियों की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी।बस पलटकर खाई में गिर गई।बस में सवार करीब 34 लोग घायल हो गये।घायलों को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर 8 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।