नीट ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल
मुरैना। शहर के शव गृह चौराहे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में नीट परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प्रधान आरक्षक मोहित शुक्ला और आरक्षक सतेंद्र सिंह गुर्जर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। दोनों
बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी नीट परीक्षा की ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी शव गृह चौराहे के पास यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।