चित्तौड़गढ़ जिले में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। तेज गर्मी के बीच शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा, हालांकि गर्मी पूरी तरह कम नहीं हुई। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।