बक्सर: सब्जी खरीदने बड़ा बाजार गए यूपी के युवक की बाइक चोरी, मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Apr 15, 2026 शहर के व्यस्त बड़ा बाजार इलाके में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भरौली निवासी अरमान अंसारी की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। पीड़ित अरमान अंसारी के अनुसार सब्जी खरीदने के लिए बड़ा बाजार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक बाजार में खड़ी कर दी और सब्जी लेने चले गए। करीब दस मिनट बाद जब वह लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।