दतिया नगर: सेवड़ा चुंगी पर एसडीओपी ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिलाया संकल्प, सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक
दतिया में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सूरज कुमार वर्मा एवं एएसपी सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 08 बजे से साढ़े 09 बजे तक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी पर आमजन को यातायात को लेकर जागरूक किया।