इकौना: कटान प्रभावित गांव टड़वा जंगरावल पहुंचे डीएम व विधायक, कटान प्रभावितों को 24 घंटे में सहायता राशि दिलाने की कही बात
कटान प्रभावित गांव टड़वा जंगरावल डीएम अजय कुमार द्विवेदी और विधायक राम फेरन पांडेय पहुंचे। जहां पर कटान प्रभावितों से बात कर उन्हें 24 घंटे में सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया की इससे पहले भी तीन कटान प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रशासन कटान पीड़ितों के साथ है।