खेत से लौट रहे वार्ड सदस्य पर गिरी आकाशीय बिजली, एक किसान की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भोजपुर जिले के बिथरी जादो पंचायत में खेत से घर लौट रहे दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में वार्ड संख्या-11 के निर्वाचित वार्ड सदस्य की मौत हो गई, जबकि दूसरा किसान गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाजरत है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Arrah, Bhojpur | Jul 20, 2026