चायल: सैयद सरावां मोड़ के पास से नौ लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार
कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना पुलिस ने धमकी देकर नौ लाख रुपये मांगने के आरोपित सत्यम यादव निवासी सैयद सरावां, चरवा को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने रुपये न देने पर पीड़ित के दोनों बेटों की जान लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपित को सैयद सरावां मोड़ के पास पकड़कर न्यायालय भेज दिया।