डौण्डीलोहारा: जिले में आज 4 जून अपरान्ह से आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य
डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा आज 04 जून अपरान्ह से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित किया गया है।