रतनी फरीदपुर: सड़क हादसे में चिकसौरा की ANM छात्रा की मौत, पुलिस पर हमले के 9 आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद के बभना के पास सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद उग्र लोगों द्वारा पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में योगेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, कांग्रेस यादव, जुएल कुमार, मंडल यादव, धूमन अंसारी और विजेंद्र यादव समेत अन्य शामिल हैं। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।