बीकानेर: 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’, कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक
राज्य सरकार की ओर से 25 मई से शुरू होने वाले ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को जिलेभर में जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा। जल ग्रहण विकास विभाग