सिहोरा: सिहोरा वाहृनाला के पास तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवकों ने पैदल रोड क्रॉस कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर
सिहोरा के वाहृनाला के पास तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवको ने पैदल रोड क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को रविवार 7:00 बजे जोरदार टक्कर मार दी हादसे में व्यक्ति रोड पर गिर गया और उसे हाथ पैर में चोटें पहुंची है।इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार युवकों को पकड़ लिया और विवाद की स्थिति बन गई वहां पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया सभी ने समझाइस दी तब जाकर मामला शांत हुआ।