अयोध्या हाईवे पर महर्षि विश्वविद्यालय के सामने एक लोहे का बैनर खंभे के सहारे टिका हुआ था, जो राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। शनिवार शाम 5:00 बजे स्थानीय लोगों ने इस स्थिति की जानकारी अयोध्या के सामाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही रितेश मिश्रा ने हाईवे के उच्च अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।