काको: खपरा मोड़ पर हिट एंड रन, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
Kako, Jehanabad | Apr 24, 2026 सुप्पी बढ़ौना से सवारी लेकर घोसी जा रहे ऑटो चालक नागेंद्र प्रसाद को खपरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले घोसी अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, और फिर गंभीर हालत के कारण पीएमसी रेफर किया गया।