बड़हिया: बड़हिया में मालती रामाश्रय ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाया गया, हुआ उद्घाटन
बड़हिया मैं रविवार अपराह्न 1 बजे मॉडल स्कूल उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. यहां मालती रामाश्रय ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाया गया है. जिला पदाधिकारी सहित अन्य द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया गया.