डुमरिया: बिजुआ गांव में कुएं से वृद्ध महिला का शव बरामद, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Dumaria, Gaya | Jun 19, 2026 भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह बिजुआ गांव स्थित एक सरकारी कुएं से शुक्रवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी 76 वर्षीय फलकेशरी देवी, स्वर्गीय चमारी भुइयां की पत्नी के रूप में की गई है। मृतका के छोटे पुत्र अजय भारती उर्फ गोरा ने बताया कि उनकी मां गुरुवार शाम करीब आठ बजे से घर से लापता थीं।