शाहबाद: नगर पालिका के कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को आपराधिक कानून के बारे में जानकारी दी गई
शनिवार को दोपहर 1:00 शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी द्वारा तीन नए आपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कन्या इंटर कॉलेज में किया गया।