पडरौना: कुशीनगर के एसपी ने जुमे की नमाज को लेकर भ्रमण/पैदल गश्त की, नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
कुशीनगर मे शुक्रवार जुमे की नमाज के दृष्टिगत एसपी द्वारा मय पुलिस फोर्स के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान एसपी कुशीनगर द्वारा धर्म स्थलों के आस-पास ड्यूटी मे तैनात पुलिस बलों को पुलिस की दृश्यता बढ़ाने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसपी कुशीनगर द्वारा भ्रमण/पैदलगश्त के दौरान आमजन/लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।