पडरौना: कुशीनगर कलेक्ट्रेट में विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक सांसद की अध्यक्षता में हुई
कुशीनगर विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा दौरान आरडीएसएस योजना, सौभाग्य योजना, बिजनेस प्लान 2023 से 2025 तक कराए गए एलटी लाइन, 11 kv 33 kv लाइन के कार्यों, बिछाए गए तारों,स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन की प्रगति, 1912 पर प्राप्त शिकायतों के सापेक्ष निस्तारण की अद्यतन स्थिति, कमर्शियल , लंबित विद्युत कनेक्शन की जानकारी ली गई।