मुंगावली: बम्मन खिरिया गांव में दबंग ने वृद्ध के साथ की मारपीट, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज किया
बम्मन खिरिया गांव में दबंग द्वारा वृद्ध के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बम्मन खिरिया निवासी प्रताप अहिरवार ने मंगलवार का शाम लगभग सात बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को शाम लगभग चार बजे गांव के ही अरविंद अहिरवार ने उसके साथ मारपीट की है।