महिदपुर: महिदपुर नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए थाना प्रभारी गुर्जर ने अतिक्रमण हटवाया
महिदपुर नगर में मुख्यमार्ग पर फैले अतिक्रमण से हो रही बाधित यातायात व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर के द्वारा दल बल सहित मुख्य मार्गो पर बीच रोड में खड़े हाथ ठेले वालो और रोड पर रखे सामनों को दुकानदारों को समझाइश देकर हटवाया गया तथा आगे मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण पर या मार्ग बाधित करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।