मंझनपुर: नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में पुलिस ने भेजा जेल
करारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी मुन्नीलाल उर्फ मुन्नुलाल को करारी पुलिस ने सोमवार को समय करीब 11 बजे अल कबीर डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। मामला 16 जून 2025 का है, जब पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।