हाथरस: गांव सलेमपुर में बिजली का पुल टूटकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बिजली का पोल टूटकर गिरने से नीचे दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल हालत में युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को दोपहर में भर्ती कराया गया। पोल के नीचे दबकर घायल हुए युवक का डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया गया है।