हाथरस: मुरसान पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, पिस्टल और दो कारतूस बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली मुरसान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।