कोटकासिम: अजय कसाना गुर्जर संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव बने, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
Kotkasim, Alwar | May 18, 2026 गुर्जर संघर्ष समिति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के तहत खैरथल तिजारा जिले के ग्राम तिजारा निवासी अजय कसाना को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश तंवर द्वारा की गई। कसाना ने समिति को आगे ले जाने का संकल्प लिया है।