गड़हनी: सीएचसी गड़हनी में 55 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया
गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शिविर लगाकर 55 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच डॉक्टर आरती पाल,डॉक्टर सतेंद्र राय और लैब टेक्नीशियन मोहन सिंह के द्वारा किया गया। वही महिलाओं को पौष्टिक आहार, हरा सब्जी और फल खाने की सलाह दी गई साथ ही अपना ख्याल रखने को लेकर भी जरूरी सलाह दी गई।