गोपालगंज :- कुख्यात भू माफिया गंगदयाल यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में ED और EOU। गंगदयाल यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा गया प्रस्ताव। पुलिस जांच में गंगदयाल यादव और उसके परिजनों के नाम पर 42 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध चल एवं अचल संपत्तियां चिन्हित। जांच के दौरान इन संपत्तियों के लिए कोई वैध आय स्रोत प्रस्तुत नहीं। पुलिस के अनुसार, संपत्तियां अपराध से अर्जित धन (Proceeds of Crime) से बनाई गई होने की आशंका। गंगदयाल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले है दर्ज।
Bihar, India | Jun 2, 2026