हाथरस: यातायात माह के अंतर्गत श्रीरामबाग इंटर कॉलेज में यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को नियमों के प्रति जागरूक किया
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्री रामबाग इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का सोमवार को दोपहर मे यातायात प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव द्वारा आयोजन किया गया। श्री रामबाग कॉलेज उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।