हाथरस: सदर क्षेत्र के गांव तरफरा में जमीन विवाद को लेकर परिजनों में लाठी-डंडे चले, पति-पत्नी हुए घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव तरफरा में आज दिन सोमवार को शाम के 5:00 बजे के लगभग जमीन विवाद को लेकर परिजनों में जमकर लाठी डंडे चलने से पति एवं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई ! घायलों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!