उथनोल के छठा मील पर रामरसोड़ा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया भोजन #ramdevra
#rajsamandnews
रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा के लिए राजसमंद जिले में नाथद्वारा के उथनोल पंचायत में छठा मील पर कुछ समाजसेवियों ने मिलकर रामरसोड़े का शुभारंभ किया। गांव के सोहनसिंह कितावत ने बताया कि मगन प्रजापत उथनोल, देवीलाल चंगेड़ी फतहनगर, बंशीलाल चंगेड़ी फतहनगर, सोहनसिंह मकाता, भैरूलाल प्रजापति उथनोल, मोहब्बतसिंह कितावत जेतेला, हिम्मतसिंह दुलावत पातलपुरा, जितेंद्रसिंह सोलंकी उलपुरा, ईश्वरनाथ सेदर आदि ने तन, मन व धन से सहयोग प्रदान किया। प्रतिदिन यहां तीस हजार से ज्यादा रामदेवरा पदयात्रियों को भोजन करवाया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए अल्पविश्राम का प्रबंध भी किया गया।
Nathdwara news
Ramdevra yatri
Ramdevra mela