अररिया जिला स्तरीय लोकल लेवल कमिटी की बैठक, मानसिक दिव्यांगजन को कानूनी संरक्षता प्रदान करने का निर्देश
अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लोकल लेवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसिक दिव्यांगजन को कानूनी संरक्षता प्रदान करने से संबंधित मामले पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन कोषांग, अररिया द्वारा जानकारी दी गई कि कानूनी संरक्षता प्रदान करने के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित आवेदन की समुचित जांच करने तथा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक का उद्देश्य मानसिक दिव्यांगजन के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों का संरक्षण तथा आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाना है। बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया उपस्थित थी।
Araria, Araria | Oct 15, 2026