बदलापुर: सरोखनपुर में आयोजित 3 दिवसीय बदलापुर महोत्सव को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित 1 नवंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव को लेकर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह व अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। इस महोत्सव में स्थानीय व बाहरी कलाकार प्रस्तुति देंगे।