सदर: चेतगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वारंटी को किया गिरफ्तार
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित और एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी। इसी दौरान राम विद्यापीठ रोड, सिगरा निवासी शनि सरोज (27) को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया।